पहले गदा-तलवार, अब शाल और पौधा, जयंत चौधरी ने बताया सत्ता पक्ष में रहने का फायदा

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री बनने के बाद जयंत चौधरी पहली बार गुरुवार को मेरठ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जोनल कॉन्फ्रेंस को जयंत ने संबोधित किया।

इस दौरान जयंत ने मंच से ही बताया कि विपक्ष और सत्ता पक्ष में रहने का अंतर क्या है। विपक्ष में रहने पर क्या मिलता है और पक्ष में रहने पर लोग क्या-क्या देते हैं। उनकी बातें सुनकर हाल में जमकर ठहाके भी लगे। जयंत ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो गदा और तलवार भेंट में मिलती थी। अब पक्ष में हैं तो फूल-माला और शॉल मिलती है। यह भी कहा कि अब सरकार में हैं तो देश के विकास और तरक्की पर काम करना है।

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार लगातार स्किल डेवलपमेंट पर काम कर रही है। इस यूनिवर्सिटी का गौरवशाली इतिहास है। आज जो चेहरे यहां मंच पर बैठे हैं वो कहीं न कहीं इसी यूनिवर्सिटी के प्रोडक्ट रहे हैं। जयंत ने कहा कि स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल की जानकारी दी जाएगी। लोगों को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा सरकारी योजना तब अच्छी चलती है जब लोग स्वयं भी जागरूक रहें। स

कहा कि रकार में काम करने का मौका मिल रहा है काम करने के तरीके अलग होते हैं। ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे शिक्षकों से कहा कि टेक्नोलॉजी से बचना नहीं चाहिए, टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता आती है। कहा कि मैं शिक्षकों को उनकी वो शपथ याद दिलाता हूं, जो उन्होंने ली थी। हमारी प्राथमिकता देश का भविष्य बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *