भोले बाबा के कार्यक्रम पहले भी हुए हैं, हाथरस में सुरक्षा इंतजाम सरकार की जिम्मेदारी थी; अखिलेश यादव

हाथरस में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कार्यक्रम पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कार्यक्रम होता था। अगर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आते हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस तरह के सुरक्षा इंतजाम करें।प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से लोगों को रुकाए और समय-समय पर लोगों को गाइड करे कि भीड़ इकट्ठा न हो।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस में सत्संग में भगदड़ से बड़ी संख्या में हुई मौतों पर शोक जताते हुए घायलों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पहले भी होते आते हैं। अगर कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा होती है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा इंतजाम करें। प्रशासन को समय-समय पर लोगों को गाइड करते रहना चाहिए कि भीड़ इकट्ठा न हो।

वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हाथरस भगदड़ घटना दुखद और खतरनाक घटना है। जब यह पहले से कार्यक्रम तय था तो कानून व्यवस्था की सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि दुख जताते हुए कहा कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और मुआवजा बढ़ाना चाहिए।

डीजीपी और कमीश्नर करेंगे जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए मामले को संज्ञान लिया। उन्होंने आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही एडीजी और कमीश्नर को मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया। मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *