वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमके नीरज चोपड़ा, मनु, किशोर, फाइनल में बनाई जगह

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने अपने अभियान का आगाज जोरदार अंदाज में किया। अपने पहले ही प्रयास में इस ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता एथलीट ने 88.77 मीटर की दूसरी तय कर फाइनल में प्रवेश किया।

यह उनका इस सीजन का बेस्ट और करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो रहा। वहीं भारत के अन्य एथलीट मनु डीपी ग्रुप ए में दूसरे प्रयास के बेस्ट थ्रो (81.31 मीटर) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत के तीसरे भालाफेंक एथलीट किशोर जेना ने 80.55 के बेस्ट थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप ए और बी के गेम खत्म होने के बाद भारत के तीनों भालाफेंक खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गए हैं।

इस प्रतियोगिता का फाइनल 27 अगस्त को खेला जाएगा जिसमें कुल 12 एथलीट प्रवेश करेंगे। नीरज फाइनल में जगह बनाने वाले पहले एथलीट बने, इसी के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया। फाइनल में ऑटोमेटिक जगह बनाने के लिए एथलीट को कम से कम 83m का मार्क पार करना था और नीरज ने इस मार्क को अपने पहले ही प्रयास में पार किया।

Neeraj Chopra Javelin Throw Event Highlights:

4:26 PM: फाइनल में जगह बनाने वाले एथलीट

नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.77 मीटर (सीजन बेस्ट)

नदीम (पाकिस्तान) – 86.79 मी (सीजन बेस्ट)

वाडलेज्च (चेक गणराज्य) – 83.50 मी

वेबर (जर्मनी) – 82.39 मी

माटुसेविसियस (लिथुआनिया) – 82.35 मी

मनु (भारत) – 81.31 मी

वेगनर (पोलैंड) – 81.25 मी

अब्देलरहमान (मिस्र) – 80.75 मी

किशोर जेना (भारत) – 80.55 मी

हेलैंडर (फ़िनलैंड) – 80.19 मी

हरमन (बेल्जियम) – 80.11 मी

मार्डारे (मोल्दोविया) – 79.78 मी

4:15 PM: भारतीय भालाफेंक एशलीट किशोर जेना अपने तीसरे प्रयास में खुश नहीं होंगे। वह 78.17 मीटर का थ्रो ही कर सके। वह ग्रुप बी में पांचवें स्थान पर हैं।

3:56 PM: अरशद ने तीसरे प्रयास में जारी इवेंट में दूसरा सबसे अच्छा थ्रो किया है। उन्होंने 86.79 मीटर का थ्रो किया, जोकि नीरज के बाद इस इवेट में सबसे बेहतर है। अरशद ने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहकर खत्म किया।

3:44 PM: पाकिस्तान के अरशद ने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 81.53 मीटर का थ्रो किया। वह ग्रुप बी में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका ये सीजन का बेस्ट थ्रो है।

3:32 PM: भालाफेंक एशलीट किशोर जेना ने ग्रुप बी में दमदार शुरुआत किया है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 80.55 मीटर का थ्रो फेंका है। वह ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के लिए उन्हें 83 मीटर के मार्क को पार करना होगा।

3:25 PM: नीरज चोपड़ा के बादमनु डीपी भी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। हालांकि उन्हें ग्रुप बी के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

3:15 PM: भारत के तीसरे भालाफेंक एशलीट किशोर जेना ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

2:38 PM: नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो इवेंट में ग्रुप ए सेक्वालीफाइंग मार्क तक पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह 88.77 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर जर्मनी केजूलियन वेबर (82.39 मीटर) हैं। भारत के मनु डीपी अपने तीन प्रयास के (78.10मीटर, 81.31मीटर, 80.83मीटर) साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वह क्वालीफिकेशन मार्क तक नहीं पहुंच पाएं हैं लेकिन उनके पास क्वालिफाई करने का अच्छा मौका है।

2:20 PM: भारतीय भालाफेंक एथलीट मनु डीपी भी नीरज चोपड़ा के साथ ग्रुप ए में हैं उन्होंने पहले प्रयास में 78.10 मीटर की दूरी तय की है, जबकि दूसरे थ्रो में उन्होंने 81.31 मीटर के थ्रो के साथ टॉप-3 में जगह बनाई।

2:00 PM: भारतीय स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में 88.77 मीटर की दूसरी तय कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले एथलीट बने। उनका यह इस सीजन का सबसे बेस्ट और करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो था।

1:55 PM: जर्मनी केजूलियन वेबर 80 मीटर का मार्क पार करने वाले पहले एथलीट बने। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 81.05 मीटर की दूरी तय की, वहीं भारतीय एथलीट मनु डीपी ने 78.10 मीटर की दूरी तय की।

1:46 PM: ग्रुप ए क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो गया है। कुसेला ने अपने पहले प्रयास में 79.27 मीटर से शुरुआत की। फिर, जापान का ओगुरा ने 76.65 मीटर की दूसरी तय की। दोनों ही एथलीट 80 मीटर के मार्क के नीचे रहे।

1:40 PM: इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम भी हिस्सा ले रहे हैं, वह ग्रुप-बी में है। वह दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से एक्शन में दिखाई देंगे। नीरज चोपड़ा कुछ ही देर में एक्शन में होंगे।

1:30 PM: नीरज के करियर के टॉप-5 थ्रो इस प्रकार है-

1. 89.94 मी – स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022

2. 89.30 मीटर – पावो नूरमी गेम्स 2022

3. 89.08मी – लॉज़ेन डायमंड लीग 2022

4. 88.67 मी – दोहा डायमंड लीग 2023

5. 88.44 मीटर – ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022

1:20 PM: नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने वाले प्रबल दावेदारों में से एक है। पिछले साल उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता था। अगर वह इस साल गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

1:10 PM: स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ इस इवेंट में दो और भारतीय खिलाड़ी मनु डीपी और किशोर जेना भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। मनु डीपी ग्रुप-ए में नीरज के साथ होंगे, वहीं किशोर जेना ग्रु-बी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *