यूपी में कहां से चुनाव लड़ेंगी अनुप्रिया पटेल? दिल्ली में सहमति के बाद फाइनल होंगे दो सीटों पर नाम

अपना दल (एस) से मिर्जापुर संसदीय सीट से अनुप्रिया ही लड़ेंगी। रॉबर्ट्सगंज संसदीय सीट से संभावित प्रत्याशियों के नाम दिल्ली में भाजपा के अलाकमान के पास सहमति के लिए भेजा गया है। वहां से नाम पर सहमति प्राप्त होते ही मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर प्रत्याशियों के नामों की एक साथ घोषणा की जाएगी।ये बातें अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सोमवार को यहां कही।

मिर्जापुर संसदीय सीट से सपा और बसपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। अपना दल (एस) से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का कहना है कि मिर्जापुर सीट पर वर्तमान सांसद और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ही चुनाव लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा आलाकमान के पास छह नामों की सूची सहमति के लिए भेजी गई है, जिसमें राबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) के मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल और उनके पुत्र जगप्रकाश कोल सहित चार अन्य नाम शामिल हैं। राबर्ट्सगंज पर दिल्ली से नाम पर सहमति प्राप्त होते ही मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज दोनों सीटों पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *