
भारत की तरफ से लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना भारत।
इस मिशन के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने दिन रात कड़ी मेहनत की है। प्रधानमंत्री मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़े थे। सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया और देश की जनता को इसकी बधाई दी।
सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। लोग अलग-अलग तरीके से इस मिशन की सफलता को अपनी प्रतिक्रिया रख रहे हैं।
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी के जरिए एक इस खुशी को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है। चंद्रयान 3 ने न केवल चंद्रमा को छुआ है, बल्कि देश भर के लोगों के में एक नए उत्साह को भर दिया।