
200 Toll Trips in 3000: हाईवे पर बार-बार यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल सिस्टम को सरल और सस्ता बनाने के लिए नया ‘एनुअल फास्टैग पास’ लॉन्च किया है। यह पास सिर्फ ₹3000 में एक साल के लिए मिलेगा, जिसमें पैसेंजर व्हीकल (जैसे कार, जीप आदि) को 200 बार टोल क्रॉस करने की अनुमति दी जाएगी।
हर ट्रिप सिर्फ ₹15 में!
अभी तक एक ट्रिप पर टोल टैक्स ₹50 से ₹80 तक देना पड़ता है, लेकिन नए फास्टैग पास के तहत यह खर्च औसतन ₹15 प्रति ट्रिप तक आ जाएगा। यानी अब हाईवे पर बार-बार जाने वालों के लिए यह पास एक सुपर सेवर डील साबित हो सकता है।
कब से लागू होगा?
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से देशभर में लागू होगी।
सरकार का दावा: कम होगी टोल पर भीड़, बचेगा समय
सरकार का मानना है कि इस सुविधा से टोल प्लाजा पर रुकावटें कम होंगी और गाड़ियों को बिना रुके और तेजी से निकलने में मदद मिलेगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
किनके लिए है यह पास फायदेमंद?
- जो लोग रोजाना या हफ्ते में कई बार हाईवे पर सफर करते हैं
- ऑफिस या व्यवसाय के सिलसिले में लंबे रूट पर ट्रैवल करने वाले
- हाईवे पर रहने वाले और पास के शहरों में रोज आना-जाना करने वाले
लोगों के मन में उठ रहे हैं ये सवाल:
इस घोषणा के बाद आम लोगों के मन में कुछ सामान्य सवाल उठ रहे हैं, जैसे:
- क्या 200 ट्रिप की लिमिट खत्म होने पर नया पास बनाना होगा?
- क्या यह पास किसी खास हाईवे के लिए होगा या पूरे देश में मान्य होगा?
- फास्टैग में पहले से जो बैलेंस होता है, उसका क्या होगा?
इन सभी सवालों के जवाब जल्द ही परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी किए जा सकते हैं।
सरकार का यह नया कदम न केवल यात्रियों की जेब पर राहत देगा, बल्कि डिजिटल इंडिया और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में भी एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
अगर आप बार-बार हाईवे ट्रैवल करते हैं, तो यह सालाना पास आपके लिए एक बेस्ट डील हो सकता है।