एस्ट्रोनॉमी ओलम्पियाड में अर्विता ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की प्रथम रैंक

लखनऊ, 3 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-3 की मेधावी छात्रा अर्विता सिंह ने लैबरेन्थ इण्टरनेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलम्पियाड-2024 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु अर्विता को प्रशस्ति पत्र के साथ एक टेलीस्कोप प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था लैबरेन्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की इस होनहार बाल वैज्ञानिक ने विश्व के कई देशों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में एस्ट्रोनॉमी एवं अन्तरिक्ष विज्ञान में अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न विषयों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *