बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव…
Tag: big bnews
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला।मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद हिंसा की आलोचना की। उन्होंने कहा, “बंगाल में हिंदू डर के साये में जी रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया, ” क्या वह (सीएम ममता बनर्जी) चाहती हैं कि हिंदू बंगाल छोड़ दें? ममता बनर्जी को केवल एक समुदाय का वोट बैंक दिखता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के सामने ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो पूरे देश को झकझोर रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता की रक्षा कौन करेगा?”बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने पथराव भी किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। बाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने बंगाल की स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया। गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास टूट रहा है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार में सत्ता में आने से पहले ही लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह सत्ता में आए तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में कुछ समुदायों को दबाएंगे।गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी और ममता जैसे नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके बयान और काम उलट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे नेताओं को मौका नहीं देगी, जो समाज को बांटने की कोशिश करें।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह नेताओं के इरादों को समझती है। उन्होंने ममता बनर्जी और तेजस्वी से अपनी जिम्मेदारी समझने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।
बंगाल में डर का माहौल, क्या सीएम चाहती हैं कि हिंदू राज्य छोड़ दें?: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम…
कांग्रेस की छोटी सोच ने देश को पीछे धकेल दिया : महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने…
सड़क पर उतरे लोग, पथराव और आगजनी… वक्फ कानून के खिलाफ जल उठा मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार को वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इस…
हम सीट नहीं, विकास शेयरिंग की बात कर रहे हैं : विजय सिन्हा
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को एनडीए…
हनुमान जयंती पर एक मंच पर दिखाई दीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।…
श्री राकेश पांडे अभिनेता और अध्यक्ष स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल खेलो इंडिया नेशनल ओपन मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल – 2025 का सफल अयोजन
7 अप्रैल, 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया ने श्री राकेश…
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, वक्फ कानून का किया बचाव
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
UP में तूफान का तांडव, अब तक 22 लोगों की मौत, योगी सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चेन्नई दौरा, एआईएडीएमके नेताओं से करेंगे मुलाकात
तमिलनाडु में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…