राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…
Category: मुख्य समाचार
बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों पर राज्यपाल बोले, कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद और राज्य के अन्य हिंसा प्रभावित…
अंबेडकर जयंति के मौके पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, लगाया नेहरू काल में बाबा साहेब की उपेक्षा और चुनाव हराने की साजिश का आरोप
संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें…
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, गलत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को बेल्जियम में भगोड़े…
यमुनानगर में गरजे पीएम मोदी, बोलें-औद्योगिक विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के…
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला।मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद हिंसा की आलोचना की। उन्होंने कहा, “बंगाल में हिंदू डर के साये में जी रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया, ” क्या वह (सीएम ममता बनर्जी) चाहती हैं कि हिंदू बंगाल छोड़ दें? ममता बनर्जी को केवल एक समुदाय का वोट बैंक दिखता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के सामने ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो पूरे देश को झकझोर रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता की रक्षा कौन करेगा?”बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने पथराव भी किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। बाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने बंगाल की स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया। गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास टूट रहा है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार में सत्ता में आने से पहले ही लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह सत्ता में आए तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में कुछ समुदायों को दबाएंगे।गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी और ममता जैसे नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके बयान और काम उलट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे नेताओं को मौका नहीं देगी, जो समाज को बांटने की कोशिश करें।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह नेताओं के इरादों को समझती है। उन्होंने ममता बनर्जी और तेजस्वी से अपनी जिम्मेदारी समझने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव…
कांग्रेस की छोटी सोच ने देश को पीछे धकेल दिया : महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने…
महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने अधिकारियों से कहा, ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव ट्विन टनल प्रोजेक्ट में तेजी लाएं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और अन्य…
सड़क पर उतरे लोग, पथराव और आगजनी… वक्फ कानून के खिलाफ जल उठा मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार को वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इस…
हम सीट नहीं, विकास शेयरिंग की बात कर रहे हैं : विजय सिन्हा
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को एनडीए…