क्या नोएडा में हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग?

णवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लोगों को पसंद आई है. तभी तो सभी इस फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग लोकेशन, इसके डायलॉग्स और इसकी कहानी फैंस को भाई है.इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी देखने को मिल रहा है. करण जौहर ने इस फिल्म से शानदार वापसी की है. फिल्म का जिक्र आते ही इसकी लार्जर देन लाइफ शूटिंग लोकेशन की ओर तो आपका ध्यान जरूर गया होगा. आखिर कहां हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग, आइये जानते हैं.रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जादू फैंस के बीच सिर चढ़कर बोला. गदर 2 और OMG 2 की रिलीज के बाद भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को ऑडियंस मिल रही है. फिल्म की कहानी फैंस को रास आ गई है. इसकी एक और वजह ये है कि फिल्म की लीड कास्ट यानी कि आलिया और रणवीर काफी एनर्जेटिक हैं और अपनी प्रजेंस से ही वे फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ाने का हुनर रखते हैं. जब आप फिल्म का सेट देखेंगे तो आपक उसकी भव्यता से आकर्षित हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *