
मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस चौकी का घेराव कर आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के खिलाफ कल ही प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया। रतलाम पुलिस ने आज ही सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एनएसए में मामला दर्ज किया है।
रतलाम शहर के थाना दीनदयाल नगर चौकी हाट रोड अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की गई थी। पुलिस द्वारा सभी को आवश्यक समझाइश देने के बाद भी कुछ लोगो द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था जिस पर चौकी हाट रोड पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी डीडी नगर राहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ, एवम आपत्तिजनक नारे लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित जा रहा है। 03 व्यक्तियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आपत्तिजनक नारे लगाने वाले अन्य व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। तीनो गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। रतलाम जिले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल रतलाम में सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया था। उसी दौरान मौजूद बड़ी संख्या की भीड़ में से कुछ लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए थे। तुरंत ही मुस्लिम लीडरो उन्हें चुप कर दिया था पर आपत्तिजनक नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रतलाम की नारे लगाने वाली घटना पर अपना बयान देते हुए बोले की ये राजस्थान नहीं हैं और यहां कांग्रेस की सरकार भी नहीं हैं। ये मध्यप्रदेश हैं कांग्रेस और यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आपत्तिजनक आतंकी नारे लगाने वालों को 24 घंटो में पता चल जाएगा। संभल जाएं वरना क्या-क्या जुदा हो जाएगा उनको भी समझ नहीं आएगा। एफ आई आर दर्ज हो गई है। अपराधी चिन्हित हो गए हैं जल्दी पुलिस हिरासत में होंगे और यहां से लेकर उन पर एनएसए तक की कार्रवाई उनपर की जाएगी जिन पर और अपराध है।
बयान दिए हुए 24 घंटे हुए और पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए आपत्तिजनक नारे लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर दिया तीनों अपराधियों पर गंभीर धारा में मामले दर्ज कर एनएसए लगाकर उन्हें कोर्ट भेज दिया