‘युवाओं को सत्ता अपने हाथों में लेनी होगी’, CJP के सौरव दास का बड़ा बयान, BJP-कांग्रेस और AAP पर साधा निशाना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में डेयरी किसानों के मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत तमाम राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया। सौरव दास ने कहा कि किसी भी सरकार को इतनी छूट नहीं मिलनी चाहिए कि वह खुलेआम चुनाव चुराने या चुनावों में धांधली करने को जायज ठहराने लगे। उन्होंने युवाओं से सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेने की अपील भी की।

BJP, कांग्रेस और AAP पर सौरव दास का हमला

कोल्हापुर में डेयरी किसानों के मार्च के बीच सौरव दास ने कहा, ‘किसी भी सरकार को चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस हो, आम आदमी पार्टी (AAP) हो या कोई और- इतनी छूट नहीं दी जानी चाहिए कि वे दिन दहाड़े चुनाव चुराने को जायज समझें! लोगों को सत्ता अपने हाथों में वापस लेनी होगी! युवाओं को सत्ता वापस लेनी होगी!

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग अब यह बात समझ चुके हैं कि इस सरकार ने पूरी और अनंत सत्ता हासिल करने की लालच में देश की स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था को तबाह कर दिया है. किसी की भी सरकार हो, चाहे वह BJP की हो, कांग्रेस की, या आम आदमी पार्टी की या किसी अन्य पार्टी की- इतनी छूट नहीं मिलनी चाहिए कि वह खुलेआम चुनावों में धांधली करने की हिम्मत जुटा सके!’

‘युवाओं को सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी’

सौरव दास ने अपने बयान में एक बार फिर युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘अब लोगों को सत्ता अपने हाथों में वापस लेनी होगी. युवाओं को आगे आकर सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी!’

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में डेयरी किसानों का मार्च जारी है। CJP के सह-संयोजक ने इस मुद्दे के जरिए चुनावी व्यवस्था और राजनीतिक दलों की जवाबदेही को लेकर अपनी बात रखी है।

अभिजीत दीपके के बयान के बाद आया सौरव दास का बयान

सौरव दास का यह बयान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके की टिप्पणी के कुछ समय बाद सामने आया है। अभिजीत दीपके ने भी कोल्हापुर के डेयरी किसानों के समर्थन में बयान देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद अब सौरव दास ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *