गौ-हत्या के विरोध में बनी यह पारिवारिक फिल्म
अहमदाबाद / दिल्ली. रबारी-देवासी समाज की संस्कृति, एकता और शिक्षा का संदेश देती चर्चित गुजराती फिल्म ‘एकलो रबाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।
यह फिल्म गुजरात के तमाम सिनेमा घरों में बहुत सफल रही, इसके बाद राजस्थान के सिनेमा घरों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की और फिर मुंबई के सिनेमा घरों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने के बाद हाल ही में हैदराबाद में रिलीज हुई थी।
अब यह फिल्म दिल्ली में 21 सितंबर से रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में गोपाल देसाई, राकेश पांडे, सुंधा त्रिपाठी, परेश भट्ट, देव ठाकर, यामिनी जोशी हैं और साथ ही में दीपक शिर्के, शिवा रिंदानी जैसे बॉलीवुड कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
दिल्ली में फिल्म की रिलीज को लेकर देवासी समाज में खासा उत्साह है और जोर-शोर से प्रमोशन की तैयारी चल रही है।