मामा राहुल से पहले भांजे के सिर सजेगा सेहरा, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा संग 7 साल पुराना रिश्ता हुआ पक्का

नई दिल्ली: गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने के आसार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (25) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई (Engagement) कर ली है। खबरों के मुताबिक, यह सगाई समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए।

कौन हैं अवीवा बेग? फोटोग्राफी ने बढ़ाई नजदीकियां

रेहान की होने वाली मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की ही रहने वाली हैं।

  • प्रोफेशन: अवीवा पेशे से फोटोग्राफी से जुड़ी हैं।
  • समान शौक: रेहान वाड्रा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं और अवीवा को भी फोटोग्राफी का शौक है। इसी कॉमन इंटरेस्ट और प्रोफेशन ने दोनों की दोस्ती को गहरे रिश्ते में बदल दिया।
  • 7 साल का साथ: सूत्र बताते हैं कि रेहान और अवीवा पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह रिश्ता तय हुआ है।

मामा से पहले भांजा बनेगा दूल्हा?

रेहान की सगाई के बाद एक दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। रेहान के मामा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (55) अभी अविवाहित हैं। अक्सर रैलियों और इंटरव्यू में उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते रहे हैं। मई 2024 में रायबरेली की एक रैली में जब भीड़ ने शादी के नारे लगाए थे, तो राहुल ने हंसते हुए कहा था, “अब जल्दी करनी पड़ेगी.” लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मामा से पहले भांजे रेहान के सिर पर सेहरा बंधने वाला है।

फिलहाल, शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *