बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हाल ही में चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को BCCI के मुख्य चयनकर्ता बने। यह उनका दूसरा कार्यकाल था लेकिन इस बार उनका कार्यकाल 40 दिनों में समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चयन से जुड़े मुद्दों का खुलासा कर विवादों में घिर गए थे। बीसीसीआई ने हाल ही में चेतन शर्मा को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया था.

चेतन शर्मा को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आरोप लगाते हुए दिखाया गया है, कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का खुलासा भी किया गया है। चेतन शर्मा ने आरोप लगाया कि खिलाड़ी 80 से 85 फीसदी फिट होने के बावजूद क्रिकेट में जल्दी वापसी के लिए इंजेक्शन लेता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *