ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को खतरा देखते हुए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के खुफिया इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश DGP को एक पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह चौहान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) के निशाने पर हैं। ISI चौहान से जुड़ी संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

भोपाल और दिल्ली आवास पर सख्त तैनाती

खुफिया इनपुट मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत कर दिया है।

  • भोपाल आवास: भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगा दी हैं।
  • दिल्ली आवास: दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
  • मौजूदा सुरक्षा: शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जो देश में सबसे ऊंची सुरक्षा मानी जाती है। हालांकि, खतरे को देखते हुए अब सुरक्षा को और बढ़ाया गया है।

गृह मंत्रालय ने दिए सख्त आदेश

गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों और मध्य प्रदेश के डीजीपी को सुरक्षा में चूक न होने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भी हाई अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

गृह मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित (Adjust) करें, क्योंकि ISI केंद्रीय मंत्री की जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *