आतंकवादियों और देशद्रोही तत्वों पर सख़्त प्रहार करने वाले DGP विकास सहाय को एक्सटेंशन मिलना चाहिए : अभिनेता राकेश पांडे

फिल्म अभिनेता राकेश पांडे ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) विकास सहाय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में आतंकवाद और देशद्रोही गतिविधियों के विरुद्ध जिस कठोर और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, उसे देखते हुए सरकार को उनके कार्यकाल का विस्तार अवश्य करना चाहिए। DGP सहाय 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

राकेश पांडे भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। वे गुजराती सिनेमा में 20 से अधिक फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में कार्य कर चुके हैं और गुजराती फ़िल्म जगत में ‘गोविंद ठाकोर’ के नाम से भी जाने जाते हैं। इसके अलावा वे भोजपुरी फिल्मों में भी मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म ‘वीर अर्जुन’ को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी हिंदी और गुजराती फिल्म ‘एकलो रबारी’ हाल ही में रिलीज़ हुई है, जबकि उनकी नई भोजपुरी फिल्म ‘आज की दबंगिरी’ रिलीज़ के लिए तैयार है।

राकेश पांडे ऑल इंडिया जर्नलिस्ट प्रेस एसोसिएशन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी हैं, जो उनके सामाजिक और पेशेवर योगदान को और महत्वपूर्ण बनाता है।

पांडे का कहना है कि DGP सहाय के नेतृत्व में गुजरात पुलिस ने न केवल आतंकवादी नेटवर्कों को ध्वस्त किया, बल्कि देशद्रोही और असामाजिक तत्वों पर भी निरंतर सख़्त कार्रवाई की है। तकनीक आधारित पुलिसिंग, संवेदनशील मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया और जमीनी स्तर पर सक्रियता ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

फिल्म अभिनेता राकेश पांडे ने कहा, “Gujarat के जन-जन में लोकप्रिय हो चुके DGP विकास सहाय को Gujarat की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक्सटेंशन मिलना चाहिए; यह समय की आवश्यकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *