महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे को इस अहम पद से नवाजा, आदित्य ठाकरे को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास (सार्वजनिक ट्रस्ट) का पुनर्गठन करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार ने शासन निर्णय जारी कर यह घोषणा की कि बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ही बने रहेंगे।

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की जिम्मेदारी

  • उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • आदित्य ठाकरे को इस न्यास में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

उद्धव ठाकरे, सुभाष देसाई और आदित्य ठाकरे की नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए की गई है।

न्यास में अन्य नियुक्तियां

  • शिशिर शिंदे और पराग आलवणे की नियुक्ति 3 वर्ष के लिए हुई है।

  • इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार के सचिव, प्रधान सचिव और मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त को भी पदेन सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *