गिरिराज सिंह का आरोप, राहुल गांधी और तेजस्वी देश में कराना चाहते हैं गृहयुद्ध

‘आई लव मोहम्मद बनाम आई लव महाकाल’ विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है। बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ये देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

‘नेपो किड, बाप के नाम के बिना पहचान नहीं’

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को नेपो किड बताया। उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों बड़े बाप के बेटे नहीं होते तो मोहल्ले के लोग भी इन्हें न पहचानते। परिवारवाद पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लेह से लेकर मणिपुर तक आगजनी को बढ़ावा दिया।

‘देश में आग लगवाना चाहते हैं’

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि नेपाल की घटनाओं के समय से ही राहुल और तेजस्वी देश में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “लेह में आग इन्हीं की वजह से लगी और अब ये लोग ही ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर देश में तनाव फैला रहे हैं।”

‘राहुल गांधी काम कर रहे हैं अर्बन नक्सल की तरह’

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और महबूबा मुफ्ती जैसे नेता मिलकर देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को ‘अर्बन नक्सल’ की तरह काम करने वाला बताया और कहा कि आम लोग उनसे अब दूर होते जा रहे हैं।

‘विदेशी अखबारों से मिलकर देश को करते हैं अपमानित’

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें देश से ज्यादा विदेश से लगाव है। यही वजह है कि वह विदेशी अखबारों से मिलकर भारत को अपमानित करने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *