राजस्थान में कांग्रेस का हल्ला बोल: 15 सितंबर से चलेगा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

जयपुर: राजस्थान की सियासत में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और आम लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस का प्लान

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार (12 सितंबर) को संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इसमें अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन आम जनता को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करने के लिए है।

अशोक गहलोत का हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“राहुल गांधी ने जो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा दिया है, उसी को लेकर अब राजस्थान में आम व्यक्ति तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आज देश में वोट चोरी की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है और लोग केंद्र सरकार की कारगुजारियों को देख रहे हैं।”

विधानसभा में हिडन कैमरा विवाद पर बयान

गहलोत ने विधानसभा में हिडन कैमरे के मामले पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि,

  • इन कैमरों का एक्सेस केवल विधानसभा अध्यक्ष और उनके सचिव के पास है, इसकी जांच होनी चाहिए।
  • डोटासरा पर की गई टिप्पणी भी इन्हीं कैमरों से जुड़ा मामला है।
  • विधानसभा अध्यक्ष ने डोटासरा को लेकर कहा था कि “वह विधायक बनने लायक नहीं हैं”, जबकि उस समय डोटासरा सदन में मौजूद भी नहीं थे।

गहलोत ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात कर इसकी जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *