इस्कॉन लखनऊ द्वारा विश्व हरिनाम उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

लखनऊ : अंतरष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा सम्पूर्ण विश्व मे हरिनाम उत्सव (17 सितम्बर से 23 सितंबर 2023 तक़) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके क्रम मे श्री श्री राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, सेक्टर एफ, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा आज दिनांक: 20 सितम्बर 2023 को मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के दिशा-निर्देशन में “हरिनाम उत्सव” का आयोजन किया गया l
लखनऊ एवं आस-पास के जनपदों से आये भक्तों ने कंचन स्वीट्स फ़ैजाबाद रोड से सायं 05:00 बजे हरिनाम संकीर्तन आंदोलन प्रारम्भ किया, जिसमे भक्तों ने नृत्य एवं भजन करते हुए पदयात्रा करते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक़ सम्पूर्ण मार्ग को अध्यात्म एवं भक्तिपूर्ण बना दिया l भक्तों के साथ-2 मार्ग पर चल रहे संभ्रान्तजन भी इस हरिनाम आंदोलन मे भक्ति भाव से सम्मिलित हुए l
अंत मे मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी सभी इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के पत्रकारों एवं छायाकार बन्धुओं तथा उपस्थित सभी भक्तों को धन्यवाद ज्ञापित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *