SDM ने फरियादी को बनाया मुर्गा तो अखिलेश ने सरकार बोला हमला

सोशल मीडिया पर बरेली के एसडीएम द्वारा अपने कक्ष में फरियादी को मुर्गा बनाए जाने का वीडियो जब वायरल हुआ तो विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जुल्म, ज्यादती चरम पर है।

भाजपा सरकार में तानाशाही हावी है। नौकरशाही निरंकुश है। नौकरशाही जनता और गरीबों के साथ न्याय करने के बजाय अन्याय, अत्याचार कर रही है।

अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान गरीब, महिलाएं सभी के साथ जुल्म हो रहा है। तानाशाही ऊपर से नीचे आती है। देश की राजधानी से प्रदेश की राजधानी होते हुए यह नौकरशाही के व्यवहार का हिस्सा बन गई है। बरेली के मीरगंज में एसडीएम द्वारा फरियादी ग्रामीण की मुर्गा बनाने की सजा का वीडियो सामने आया है।

उन्होंने कहा कि बरेली में एसडीएम द्वारा किए गए अन्याय मामले में सरकार से स्वतः संज्ञान लेकर अधिकारी को निलंबित करके जांच बैठाए या फिर न्यायालय इसका स्वतः संज्ञान ले। पिछले मंगलवार को लखीमपुर खीरी में कर्ज वसूली के नाम पर बैंक अधिकारियों के दुर्व्यवहार और अपमान से आहत किसान की मौत हो गई। कानपुर में भाजपा नेता द्वारा धोखे से जमीन हड़पने का मामला समने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *