सपा का हो गया है सियासी धर्मांतरण; अखिलेश को कृष्ण और राहुल को अर्जुन बताने पर BJP का तंज

त्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों पोस्टर विवाद छिड़ा हुआ है। एक पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन और अखिलेश यादव को अर्जुन बताया गया है। सपा नेता के इस पोस्टर पर भाजपा ने तंज कसा है।

पोस्टर विवाद पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव राहुल गांधी को एक सीट के लायक भी नहीं समझते हैं और सपा के लोग उन्हें अर्जुन बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पोस्टर विवाद पर भाजपा नेता ने कहा, “आज समाजवादी पार्टी अगर महाभारत, गीता, भगवान कृष्ण और अर्जुन के पोस्टर लगाने पर उतर आई है तो यह सियासी धर्मांतरण का सबसे बड़ा परिचायक है। क्या किसी और धर्म के देवी-देवताओं का चित्रण ऐसे किया जा सकता है कि उनकी तुलना किसी व्यक्ति से की जाए? समाजवादी पार्टी तो राहुल गांधी को एक सीट देने लायक नहीं समझती और सपा के लोग अपने नेता को अर्जुन और राहुल गांधी को भगवान कृष्ण के रूप में दिखा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *