यही सनातन है; ऋषि सुनक की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस नेता का स्टालिन के बेटे को जवाब

मिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन को खत्म करने वाले बयान पर देश में विवाद छिड़ा हुआ है। भाजपा से लेकर कई पार्टियों के नेताओं ने उनकी आलोचना की है तो कई लोगों ने उदयनिधि का समर्थन भी किया है।

इस बीच ऋषि सुनक का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने उदयनिधि को सनातन का पाठ पढ़ाया है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से बातचीत करते हुए ऋषि सुनक की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए प्रमोद कृष्णम ने लिखा है, ‘यही सनातन है।’ अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कुछ और नहीं लिखा है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने सनातन पर विवाद को लेकर ही यह टिप्पणी की है।

दरअसल तस्वीर में ऋषि सुनक नंगे पैर और घुटनों के बल बैठे हुए हैं, जबकि शेख हसीना कुर्सी पर हैं। उनकी इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। ऋषि सुनक की सादगी और महिलाओं के प्रति सम्मान का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की जा रही है। अब इसी तस्वीर को शेयर कर प्रमोद कृष्णम ने अपनी बात कही है। ऋषि सुनक खुद को प्राउड हिंदू बताते रहे हैं और इस पर एक बड़ा वर्ग उनकी तारीफ करता रहा है। वह दिल्ली आए तो पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर भी पहुंचे। इस दौरान की भी उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *