नोएडा में स्कूल-कॉलेज बंद, गौतमबुद्धनगर के DM ने किया छुट्टी का ऐलान

गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। द्रोणाचार्य मेले की वजह से डीएम ने 12 सितंबर को छुट्टी की घोषणा की है। डीएम के आदेश के बाद स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की सूचना दी है।

दनकौर में आयोजित होने वाले इस प्रसिद्ध मेले की वजह से जिले में कई रास्तों पर आपको जाम का भी सामना करना पड़ सकता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर की ओर से सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि 12 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। बता दें कि यह आदेश सरकारी के साथ ही सभी निजी स्कूल-कॉलेज के लिए भी है।

द्रोणाचार्य मेला गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर कस्बे में आयोजित किया जाता है। यह काफी बड़े पैमाने पर आयोजित होता है जिसकी वजह से कई रास्ते भी बाधित हो जाते हैं। एहतियात के तौर पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल-कॉलेज और तमाम शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में छुट्टियों के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *