लालू देवघर जा रहे थे, दिल्ली में थे नीतीश; तेजस्वी ने अपने आवास पर बुला दी RJD की बड़ी बैठक

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडीके युवराज तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने आवास पर जब पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक बुलाई तो प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 सम्मेलन के भोज में दिल्ली गए थे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने राबड़ी देवी के साथ देवघर जा रहे थे।

इसी बीच तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देश रत्न मार्ग पर बैठक शुरू हो गई। जैसे ही यह खबर बिहार के राजनीतिक हलके में पहुंची कि हलचल शुरू हो गई। यह कयास लगाए जाने लगे कि इस बैठक का ताल्लुक दिल्ली डिनर डिप्लोमेसी से तो नहीं है। कहीं इसका असर महागठबंधन तो नहीं पड़ने वाला है।

मीडिया कर्मियों की टीम बैठक का कवरेज करने जब 05 देश रत्न मार्ग पहुंची तो सच्चाई सामने आई। पार्टी नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह बैठक पहले ही निर्धारित की गई थी जब नीतीश कुमार को जी-20 के डिनर पार्टी के लिए निमंत्रण भी नहीं मिला था। जानकारी के मुताबिक यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुलाई गई है। इसमें मंथन किया जा रहा है कि वोट ट्रांसफर से लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य कैसे बनाया जाए जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में राजद की बैठक शुरू हुई। यह बैठकसआगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा शुरू हुई। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन उत्तर बिहार के जिलों के राजद नेताओं के साथ बूथ वार संगठन की स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक की सूचना पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की ओर से पहले ही दी गई थी। बैठक में सभी जिलों के सभी विधायक, विगत विधानसभा 2020 के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रधान महासचिव को बुलाया गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज समारोह में शामिल होने के बाद पटना लौट आए हैं। रविवार को अपराह्न 3.30 बजे पटना पहुंचे। दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में वह शनिवार की रात शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को अमेरिकी प्रधानमंत्री जो बाइडेन से मिलवाया और परिचय कराया। प्रधानमंत्री ने इसकी तस्वीर भी जारी की। लौटने के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश से पीएम मोदी से मुलाकात से जुड़ा सवाल पूछा तो वह सवाल को टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सब अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *