
चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र में एक चरण में तो झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. दोनों राज्यों के नतीजे एकसाथ 23 नवंबर को सामने आएंगे.इसके अलावा चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा. चुनाव आयोग ने कहा वो निष्पक्ष और शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उसने अधिकारियों के साथ मीटिंग में भी लेवल प्लेइंग फील्ड को बनाए रखने का निर्देश दिया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही देश भर में 49 सीटों पर उप चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। इनमें 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें शामिल हैं।
इनमें केरल की वायनाड सीट भी शामिल है, जहां से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। अब वहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। इसी तरह महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके भी नतीजे 23 नंवबर को आएंगे।कुमार ने कहा कि 15 राज्यों की 47 विधानसभा और दो राज्यों में लोकसभा की 2 सीटों के उपचुनाव भी इन विधानसभा चुनाव के साथ संपन्न कराये जायेंगे। केरल की वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों के उपचुनाव झारखंड विधानसभा के पहले चरण के साथ ही 13 नवम्बर को कराये जायेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और एक अन्य विधानसभा सीट का उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 20 नवम्बर को कराया जायेगा।
यूपी में किस सीट पर कब उपचुनाव
मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| उत्तर प्रदेश | करहल | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | खैर | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | मीरापुर | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | फूलपुर | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | गाजियाबाद | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | मझवां | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | कटेहरी | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | कुंदरकी | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | सीसामऊ | 13 नवंबर, 2024 |
राजस्थान में किस सीट पर कब मतदान
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| राजस्थान | दौसा | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | झुंझुनू | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | चौरासी | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | खींवसर | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | रामगढ़ | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | सलूंबर | 13 नवंबर, 2024 |
| राजस्थान | देवली उनियारा | 13 नवंबर, 2024 |
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कब
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| पश्चिम बंगाल | सिताई | 13 नवंबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | मेदिनीपुर | 13 नवंबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | हारोआ | 13 नवंबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | नैहाटी | 13 नवंबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | तलडांगरा | 13 नवंबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | मदारीहाट | 13 नवंबर, 2024 |
असम में किस सीट पर कब वोटिंग
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| असम | बोंगाईगांव | 13 नवंबर, 2024 |
| असम | धोलाई (SC) | 13 नवंबर, 2024 |
| असम | सिदली (SC) | 13 नवंबर, 2024 |
| असम | बेहाली | 13 नवंबर, 2024 |
| असम | सामगुरी | 13 नवंबर, 2024 |
बिहार में उपचुनाव कब
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| बिहार | इमामगंज | 13 नवंबर, 2024 |
| बिहार | बेलागंज | 13 नवंबर, 2024 |
| बिहार | तरारी | 13 नवंबर, 2024 |
| बिहार | रामगढ़ | 13 नवंबर, 2024 |
पंजाब में उपचुनाव
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| पंजाब | बरनाला | 13 नवंबर, 2024 |
| पंजाब | चब्बेवाल | 13 नवंबर, 2024 |
| पंजाब | गिद्दरबाहा | 13 नवंबर, 2024 |
| पंजाब | डेरा बाबा नानक | 13 नवंबर, 2024 |
कर्नाटक-केरल में उपचुनाव
| राज्य | विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| कर्नाटक | चिन्नपटना | 13 नवंबर, 2024 |
| कर्नाटक | शिग्गांव | 13 नवंबर, 2024 |
| कर्नाटक | संदूर | 13 नवंबर, 2024 |
| केरल | पलक्कड़ | 13 नवंबर, 2024 |
| केरल | चेलक्करा | 13 नवंबर, 2024 |
| केरल | देवीकुलम | 13 नवंबर, 2024 |
अन्य कहां-कहां उपचुनाव
| राज्य | विधानसभा सीट | उप चुनाव की तारीख |
| मध्य प्रदेश | बुधनी | 13 नवंबर, 2024 |
| मध्य प्रदेश | विजयपुर | 13 नवंबर, 2024 |
| सिक्किम | नामची सिंघीथांग | 13 नवंबर, 2024 |
| सिक्किम | सोरेंग-चाकुंग | 13 नवंबर, 2024 |
| गुजरात | वाव | 13 नवंबर, 2024 |
| छत्तीसगढ़ | रायपुर दक्षिण | 13 नवंबर, 2024 |
| उत्तराखंड | केदारनाथ | 20 नवंबर, 2024 |