सी.एम.एस. प्रधानाचार्या देश के शीर्ष 50 प्रधानाचार्याओं में सम्मानित

लखनऊ, 9 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह को शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भावी पीढ़ी के चारित्रिक विकास व जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के अतुलनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया है एवं इण्डिया टुडे ग्रुप की मेजबानी में आयोजित एजूकेशन कॉन्क्लेव में देश के शीर्ष 50 प्रधानाचार्याओं में शामिल किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु श्रीमती शिवानी सिंह को हार्दिक बधाई दी है। प्रो. किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

            श्रीमती शिवानी सिंह शैक्षिक क्षेत्र में नवीनता व उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग के साथ ही भावी पीढ़ी को शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ ही जीवन मूल्यों से जोड़कर कर एक आदर्श नागरिक बनाने के प्रयासों में अनवरत संलग्न हैं, साथ ही समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास में महती भूमिका निभा रही हैं। श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. एक जागरूक विद्यालय के रूप में अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति की सेवा के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने में सतत् प्रयासरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *