जम्मू-कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी BSF की बस, तीन जवानों ने गंवाई जान

म्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सीमा सुरक्षा बल(BSF) की एक बस खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई और कई जवान घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की 52 सीटर बस अपने काफिले के साथ विधानसभा चुनाव के अगले चरण के लिए जा रही थी।

इस बस में 35 जवान सवार थे। सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

बीएसएफ की तरफ से अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहाल इलाके में एक खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *