अनूठी पर्यावरण प्रतियोगिता’ में सी.एम.एस. छात्र पुरस्कृत

लखनऊ, 30 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम् प्रथम कैम्पस के कक्षा-9 केे छात्र शाह अली अम्मार फारूकी ने ’स्वयं सिद्ध’ ’फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित अनूठी पर्यावरण प्रतियोगिता’ में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है जो उसके ’जलवायु परिवर्तन जैसे पर्यावरणीय मुद्दों के लिए अभिनव विचारों और समाधानों’ को दर्शाता है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता छात्रों को पर्यावरण के मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंताओं को प्रकट करने के लिए मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर दिखा दिया कि आगे चलकर यह छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। आयोजकों ने शाह अली की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र  से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार छात्र की उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को सदैव वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व समझने के लिये प्रेरित करता है। छात्रों में पर्यावरण के प्रति दायित्व की भावना उत्पन्न करना महत्वपूर्ण है ताकि एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण हो सके जो स्थिरता को महत्व दे और प्रथ्वी की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *