कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बनाईं कमेटियां, किसको क्या मिली जिम्मेदारी?

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कई पैनल गठित किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी (Congress Core Committee for Rajasthan Election) और कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

किसे क्या जिम्मेदारी?
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि गोविंद राम मेघवाल (Govind Ram Meghwal) को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सीपी जोशी को घोषणापत्र पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कोर कमेटी में इन्हें मिली जगह
कोर कमेटी में सुखजिंदर सिंह रंधावा को संयोजक बनाया गया है। इसके अन्य सदस्यों में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं।

मेघवाल को अभियान समिति की कमान
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हरीश चौधरी रणनीतिक समिति के प्रमुख होंगे। 10 सदस्यीय कोर कमेटी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट और जोशी शामिल हैं।

चुनाव अभियान समिति में किसे क्या जिम्मेदारी?
कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल को अभियान समिति का अध्यक्ष और अशोक चांदना को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजकुमार शर्मा चुनाव अभियान समिति के संयोजक होंगे जबकि दानिश अबरार और चेतन डूडी को उपसंयोजक बनाया गया है। इस समिति के अन्य नेताओं में प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, कृष्णा पूनिया, गणेश गोगरा, रामलाल मीना, वैभव गहलोत, महेंद्र गेहलोत, घनश्याम मेहर, गजेंद्र सिंह सांखला, किशन लाल जेदिया, जगदीश श्रीमाली, राखी गौतम, हेमसिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, यशवीर शूरा, नीतू कंवर भाटी के नाम शामिल हैं।

रणनीतिक कमेटी में इनको मौका
चुनाव रणनीतिक कमेटी की कमान हरिश चौधरी के हाथ होगी। उन्हें स्ट्रेटेजिक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। धीरज गुर्जर चुनाव रणनीतिक कमेटी के उपाध्यक्ष जबकि रोहित बोहरा संयोजक होंगे। रामसिंह कस्वा और अमित चाचाण को स्ट्रेटेजिक कमेटी का को-कनवेर बनाया गया है। इस कमेटी के अन्य नेताओं में रामेश्वर डूडी, शकुंतला रावत, वाजिब अली, मदन प्रजापत, मानवेन्द्र सिंह, रतन देवासी, मांगीलाल गरासिया, रूपाराम मेघवाल, कैलाश मीना, मदन गोपाल मेघवाल, डूंगरराम गेदर, खानू खान बुधवाली, पवन गोदारा, विशाल जांगिड़, संगीता बेनीवाल, उर्मिला योगी, ललित यादव, अजीत यादव, अमित मुद्गल, शमा बानो और जयंती बिश्नोई शामिल हैं।

मीडिया और संचार समिति में इन्हें कमान
ममता भुपेश मीडिया और संचार समिति की कमान संभालेंगी। उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। स्वर्णिम चतुवेर्दी इस कमेटी के उपाध्यक्ष जबकि मुकेश भाकर संयोजक होंगे। जसवन्त गुर्जर और प्रशांत बैरवा को मीडिया और संचार समिति का को-कनवेनर नियुक्त किया गया है। इसके अन्य नेताओं में राजकुमार जयपाल, सुरेश चौधरी, प्रतिष्ठा यादव, हरीश चौधरी (सिरोही), राजेंद्र यादव, विक्रम स्वामी, पंकज मेहता, प्रदीप चतुवेर्दी, प्रतीक सिंह और पंकज शर्मा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *