कोलकाता रेप पर क्यों चुप है दो लड़कों की जोड़ी, सुधांशु त्रिवेदी ने रेपकांड पर राहुल-अखिलेश को घेरा

कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ हैवानियत की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की।कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली ममता सरकार के संरक्षण में इस घटना में सबूत मिटाने की कोशिश की गयी, वहीं कांग्रेस और सपा इस मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। दो लड़कों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) की जोड़ी आखिर चुप क्यों है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। वह चुप क्यों हैं। उनके मुंह में क्यों दही जमा है। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं।उन्होने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। अयोध्या और कन्नौज की घटना में सपा का अपराधी प्रवृत्ति का चेहरा सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि योगी आदत्यिनाथ के कार्यकाल से आप इतना अंदाजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंजाब की जेल में था तो उसने अर्जी लगाई थी। उसने कहा था कि मुझे यूपी की जेल में नहीं, पंजाब की जेल में रहना है।कहा कि पश्चिम बंगाल जैसा व्यवहार ही यूपी में सपा का है। राहुल गांधी बताएं कि वह पश्चिम बंगाल में ममता के साथ कैसे हैं। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी को अब ताकत मिल गई है। दोनों लड़कों द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने का अपराध किया जा रहा है। इंडी गठबंधन संविधान के साथ ही समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कांग्रेस की ताकत बढ़ना सपा के लिये ही चुनौती है। मुलायम सिंह ने कहा था कि अपना घर नहीं दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *