बांग्लादेश में हिंदुओं की बदहाली पर चुप्पी क्यों? राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर

लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों और विशेष रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। अनुराग ठाकुर ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति पर विपक्ष की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कई सवाल खड़े किए।लोकसभा के शून्यकाल के दौरान ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर आवाज उठाते हैं उन्होंने अब तक बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कोई भी टिप्पणी क्यों नहीं कीअनुराग ठाकुर ने कहा, “जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्होंने उनसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।” ठाकुर ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता प्रतिपक्ष ने अंतरिम सरकार (बांग्लादेश की) को बधाई दी, लेकिन हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र नहीं किया।” उन्होंने कहा, “आखिर क्या मजबूरी थी? आपने गाजा के बारे में बात की, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं।” बता दें नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को शेख हसीना की जगह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।ओडिशा के ढेंकनाल से भाजपा सांसद रुद्र नारायण पाणि ने भी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। पाणि ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया है और जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें भगवान जगन्नाथ की मूर्ति पर हमला किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है…।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *