पल्लेकेले में बारिश बनी मुसीबत, भारत-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाए। भारत की तरफ से ईशान किशन और हार्दिक ने अर्धशतकीय पारी खेली।ईशान ने 82 रन और हार्दिक पांड्या ने 87 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद अंत में बुमराह ने 14 गेंद पर 16 रन की पारी खेली। रोहित, गिल और विराट कोहली सस्ते में आउट हुए।पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने चार विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ ने 3 विकेट चटकाए। नसीम के भी खाते में तीन विकेट गए। इस मैच में तेज गेंदबाजों ने पूरे 10 विकेट लिए। पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 267 रन बनाने हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 4 साल बाद आमना-सामना हो रहा है। आखिरी बार इस फॉर्मेट में वनडे विश्व कप का मैच 2019 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 89 रन के चलते जीत मिली थी। उस मैच में भारत की तरफ से रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *