पाकिस्तान से भी बदतर है बलिया की हालत, नगर पालिका चेयरमैन बोले- हम घर में और हमारे अराध्य नालियों के ऊपर रहते हैं

यूपी के बलिया के नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाईलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है, “मुझे यह कहने में एक पैसे की भी शर्म नहीं है कि नगर की हालत पाकिस्तान से भी बदतर है।एक पैसा भी कोई टैक्स नहीं देना चाहता है। हम घर में रहते हैं और हमारे अराध्य नाली के ऊपर और रोड पर रहे हैं।” वायरल वीडियो की पुष्टि भी खुद चेयरमैन ने कहा कि ये बात उन्होंने टैक्स के संबंध में कही है।बलिया के नगर पालिका चेयरमैन ने कहा, “नगरपालिका एक ऑटोनोमस बॉडी है। जैसे प्रदेश सरकार है, उसी तरह नगरपालिका की सरकार है। इसका मतलब है कि आप अपना अर्जित कीजिए और खर्च कीजिए। सरकार तो जो दे रही है, वह कर्ज दे रही है। मेरे कहने में एक पैसे की भी शर्म नहीं है कि आपकी नगर की जो हालत है, वह पाकिस्तान से भी बदतर है। एक पैसा कोई टैक्स नहीं देना चाहता है। आज हम टाउन हाल पर गए। पता चला कि शहर का सबसे बड़ा व्यक्ति (नाम लेकर) नाली पर निर्माण करा रहा है। जिले के सभी मंदिर सड़क पर हैं। हम लोग घर पर रहते हैं और हमारे अराध्य नाली के ऊपर और रोड पर रहते हैं। यही हमारी धार्मिक आस्था है। कहा कि शहर की दुर्दशा के लिए जागृति जरूरी है।”

चेयरमैन ने आगे कहा कि उनके पास करीब 40 लोग पेयजल की समस्या लेकर आए थे। मैंने उस दिक्कत को महसूस किया। लेकिन उन लोगों से पूछने पर पता चला कि उनमें से किसी के पास कनेक्शन नहीं है। यह वार्ड नंबर दो की बात है। क्या जलकर देना आपका कर्तव्य नहीं है? एक पैसा भी कोई टैक्स नहीं देना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *