सौ से ऊपर मौत वाले हाथरस सत्संग की अनुमति थी या नहीं? जानिए डीएम ने भोले बाबा के प्रवचन पर क्या कहा?

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भयानक भगदड़ में 107 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, 100 से अधिक गंभीर हैं। मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।जानकारी के मुताबिक भोले बाबा के प्रवचन के दौरान भीड़ और उमस के कारण लोग बेहोश होकर गिरने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। इसमें सैकड़ों लोग जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें लोगों ने कुचलते हुए भागने लगे। उधर, जब जिलाधिकारी हाथरस और एसपी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ जांच चल रही है कि बात कहकर निकल गए।हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर डीएम आशीष कुमार ने कहा, ‘सिंकदरा क्षेत्र में एक भोले बाबा के सत्संग का आयोजन हो रहा था। अधिक उमस के कारण जब वहां से लोग निकलने को हुए तो यह हादसा हुआ। अभी जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी मरने को वालों की सटिक नंबर बता पाना मुश्किल है। सीएचसी से मुझे जो डॉक्टरों ने बताया है वह 50 से 60 लोगों की है।’ आयोजन के परमिशन के सवाल पर डीएम ने कहा कि एसडीएम ने आयोजन की परमिशन दी थी। यह प्राइवेट आयोजन था। जिसमें पूरी ड्यूटी कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। बाकि व्यवस्था जो अंदर की जानी थी वह उनके द्वारा की जानी थी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कमेटी गठित की गई है। अभी जिला प्रशासन का फोकस घायलों को चिकित्सा सहायता और इलाज उपलब्ध कराने में है। इस हादसे के जिम्मेदार के सवाल पर डीएम जिलाधिकारी नजर बचाते नजर आए और एसपी के साथ चलते बने। उन्होंने सिर्फ यह कहा, ‘जांच का विषय है…जांच होगी।’
24 घंटे में डीजीपी और कमीश्नर सीएम को सौपेंगे अपनी रिपोर्ट
हाथरस हादसमें में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अफसरों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी और कमीश्नर इस मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सीएम को सौपेंगे। सीएम योगी ने मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *