नितिन बंसल आयुक्त राज्यकर, राकेश कुमार प्रभारी दुग्ध आयुक्त बने, यूपी में 11 और आईएएस अफसरों के तबादले

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नितिन बंसल को स्थानीय निकाय निदेशक से प्रभारी आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। इस पद पर रही मिनिस्ती एस लंबी छुट्टी पर गई हैं।

इसके चलते आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन अब स्थाई तैनाती कर दी गई है।

राकेश कुमार मिश्रा को प्रबंध निदेशक जल निगम (शहरी) से प्रभारी दुग्ध आयुक्त बनाया गया। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने जिन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है वो जल्द ही सचिव के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं।

रमाकांत पांडेय को प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ से प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाया गया है। टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा भेजा गया है। एकता सिंह को अपर आयुक्त बैंकिंग (कोआपरेटिव सोसायटी) से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान बनाया गया है।

अनिल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से इसी पद पर महाराजगंज, संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज से उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *