दो दिनों में किसानों को पीएम मोदी का डबल तोहफा, धान समेत 14 फसलों की बढ़ाई MSP

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तीसरा कार्यकाल संभालते ही दो दिनों के अंदर देशभर के किसानों को डबल तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा फसल सत्र यानी 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है।इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 117 रुपये बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ फसलों के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *