हैप्पी एवं हेल्दी सिटी के रूप में विकसित होगा बुंदेलखंड का नया शहर, जानें क्या है तैयारी

बुंदेलखंड में बनने जा रहा नया औद्योगिक शहर हैप्पी एवं हेल्दी इंवेस्टमेंट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित होगा। सिंगापुर की प्रसिद्ध कंपनी सुर्बाना जुरॉग व अमेरिका की कंपनी सीबीआरबी दोनों मिल कर इस शहर का मास्टर प्लान तैयार करेंगी।यह काम 11 महीने में करना होगा। सिंगापुर का मास्टर प्लान बनाने वाली सुर्बाना जुरॉग कंपनी ने ही आंध्रप्रदेश की नई राजधानी अमरावती का मास्टर प्लान तैयार किया है। जबकि सीबीआरबी ने हाईटेक स्पेस सिटी मलेशिया व शेंड्रा विडकिन मेगा पार्क महाराष्ट्र प्रोजेक्ट पर काम किया है।बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा की तर्ज पर नया औद्योगिक शहर बनाने जा रहा है। इसके लिए झांसी जिले के 33 गांवों की 35300 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। अभी तक 4100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इस औद्योगिक शहर में वेयरहाउसिंग, एंव लॉजिस्टिक , खाद्य प्रसंस्करण, मैन्यूफैक्चरिंग , सेमीकंडक्टर, रिन्यूवेबल एनर्जी, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, ऑटोमोबाइल, डिफेंस सेक्टर के तहत घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *