ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत में मोसाद का हाथ?

रान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टप क्रैश में मौत होने के बाद से ही इजरायल का नाम चर्चा में है। ईरान की अपनी जांच में यही सामने आया है कि इब्राहिम रईसी की मौत विमान में तकनीकी खराबी के चलते हुई और हेलिकॉप्टर की खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी थी।

फिर भी सोशल मीडिया समेत तमाम प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग थ्योरी लोग दे रहे हैं और कहा यहां तक जा रहा है कि उनकी मौत में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि क्योंकि बीते दिनों इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के हालात पैदा हो गए थे और दोनों ने एक-दूसरे पर एयर स्ट्राइक की थीं।

इजरायल ने अब खुद पर लग रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। इजरायल के एक अधिकारी ने कहा कि इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश से हुई मौत में हमारा कोई हाथ नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब आरोप लग रहे हैं कि मोसाद की इसमें भूमिका हो सकती है। रईसी के साथ ही विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान और 6 अन्य लोग भी मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में इजरायल के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में हमारी कोई भूमिका नहीं है।

अजरबैजान की सीमा के पास ईरान के ही पर्वतीय इलाके में राष्ट्रपति का विमान रविवार को क्रैश हो गया था। घंटों चले मिशन के बाद सोमवार सुबह इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री का शव बरामद हुआ था। इसके बाद ईरान ने रईसी की मौत की आधिकारिक घोषणा की थी। इब्राहिम रईसी की मौत ऐसे वक्त में हुई है, जब बीते कुछ समय से उसका अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है। इसके अलावा इजरायल से भी संबंध खराब हैं और दोनों देशों के बीच एयर स्ट्राइक्स तक हो चुकी हैं।

ईरान पर आरोप लगते हैं कि वह इजरायल पर हमला करने वाले हमास को समर्थन देता है। इसके अलावा लेबनना में सक्रिय हिजबुल्लाह को भी ईरान समर्थक माना जाता है। हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर हमले किए हैं। बता दें कि बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकियों ने हमला बोल दिया था। इसके बाद से ही गाजा पर वह हमले कर रहा है और पूरे पश्चिम एशिया में ही हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल विरोधी लॉबी की लीडरशिप ईरान के ही हाथ में रही है, लेकिन रईसी की मौत के बाद उसका मनोबल जरूर थोड़ा कमजोर हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *