खतरनाक कोरोना वैक्सीन लगी है वो कैसे वापस आएगी? अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कोरोना वैक्सीन मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी(BJP) को घेरा। उन्होंने गुरुवार को एक्स पोस्ट कर कहा कि देश-दुनिया भर की मार्केट से वैक्सीन वापस मंगाई जा रही है।एस्ट्राजेनेका ने बाज़ार से वैक्सीन वापस मंगवा ली है। अखिलेश ने कहा कि जो खतरनाक वैक्सीन लगी है वो कैसे वापस आएगी।उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनानेवाली कंपनी तो अतिरिक्त आपूर्ति का बहाना बनाकर अपनी जानलेवा वैक्सीन बाजार से वापिस ले रही है। नाराज जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है कि जिनके शरीर में ये खतरनाक वैक्सीन पहुंच चुकी है, उनके अंदर से वापस कैसे आएगी? उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों के चंदे के लालच में भाजपा ने करोड़ों की जान ख़तरे में डाल दी है। भाजपा अपने ही देश के लोगों का जीवन दांव पर लगाकर ‘जन-द्रोही’ पार्टी बन गयी है।कोरोना वैक्सीन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी पर हमलावर हैं। शुक्रवार को मैनपुरी और कन्नौज में अखिलेश यादव भाजपा पर भी हमला बोला था। अखिलेश ने कहा था कि ब्रह्मांड के सबसे झूठे लोगों से संविधान बचाना है। ये अब जान के पीछे भी पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने वालों की जान को खतरा है, इसलिए सरकार को कोरोना वैक्सीन लगवा चुके गरीबों की फ्री में जांच कराए।उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगवाई उससे हमारी, आपकी जान को खतरा पैदा कर दिया। अखिलेश ने कहा कि हमने वैक्सीन नहीं लगवाई। लोग अपना हार्ट दिखवाना चाहते हैं, जांच करवाना चाहते हैं। गरीब लोगों की जांच फ्री हो ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *