इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवॉर्ड, स्वच्छता रैंकिंग के बाद एक और मुकाम; 66 शहरों को सम्मान

वास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटीज मिशन (एससीएम) के तहत इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता (ISAC) की घोषणा की। इसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इंदौर ने राष्ट्रीय छोटे शहर का पुरस्कार जीता, जबकि मध्य प्रदेश को राज्य पुरस्कार और चंडीगढ़ ने यूटी पुरस्कार जीता। ISAC 2022 के लिए 80 योग्य स्मार्ट शहरों से कुल 845 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें से, पांच पुरस्कार श्रेणियों के तहत, 66 अंतिम विजेताओं की पहचान की गई है। जिनमें से 35 प्रोजेक्ट पुरस्कार में, छह इनोवेशन पुरस्कार में, 13 राष्ट्रीय/जोनल सिटी पुरस्कार में, पांच राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुरस्कार में और सात पार्टनर पुरस्कार श्रेणियों में हैं।

कोयंबटूर को निर्मित पर्यावरण के लिए शीर्ष स्थान मिला है। इसके अलावा, अहमदाबाद को संस्कृति और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) श्रेणी के लिए, जबलपुर को अर्थव्यवस्था के लिए, चंडीगढ़ को शासन और गतिशीलता के लिए, इंदौर को स्वच्छता, पानी और शहरी पर्यावरण के लिए, वडोदरा को सामाजिक पहलुओं के लिए, हुबली धारवाड़ को इनोवेटिव आइडिया श्रेणी के लिए और सूरत को कोविड इनोवेशन श्रेणी के लिए चुना गया है। इसके अलावा, इंडस्ट्री के लिए पार्टनर अवॉर्ड एनवायरो कंट्रोल प्राइवेट (इंफ्रास्ट्रक्चर), एलएंडटी कंस्ट्रक्शन और पीडब्ल्यूसी को दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति 27 सितंबर को इंदौर में आईएसएसी 2022 पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

MoHUA के एक बयान में कहा गया है, “आईएसएसी उन शहरों, परियोजनाओं और नवीन विचारों को मान्यता देता है और पुरस्कृत करता है जो 100 स्मार्ट शहरों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही ऐसे समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ रही है। इससे पहले, आईएसएसी के 2018, 2019 और 2020 में तीन एडिशन हो चुके हैं।”

ISAC का चौथा एडिशन अप्रैल 2022 में सूरत में ‘स्मार्ट सिटीज-स्मार्ट शहरीकरण’ कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण में, 845 प्रस्तावों की प्री-स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 50% (423 प्रस्ताव) अगले चरण में चले गए। दूसरे चरण में, प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी के लिए शीर्ष 12 प्रस्तावों की पहचान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) की जूरी द्वारा की गई। तीसरे चरण में, प्रत्येक प्रस्ताव प्रस्तावक ने विषय विशेषज्ञों के एक पैनल के सामने एक प्रस्तुति दी, जिससे शीर्ष 6 प्रस्तावों का चयन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *