
प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने कहा कि वह चंद्रयान का मजाक उड़ा रहे हैं। विरोध करने के चक्कर में उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहते हैं और बेबाक तरीके से अपनी बात रखते हैं। रविवार को उन्होंने एक कार्टून शेयर किया था जिसमें एक शख्स शर्ट और लुंगी पहने चाय डाल रहा था। उन्होंने इसे चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर बताया। अब प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल चायवाला को सेलिब्रेट कर रहे थे।
सफाई में क्या बोले प्रकाश राज
प्रकाश राज ने लिखते हैं, ‘नफरत केवल नफरत देखती है। मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। हमारे केरल चायवाले को सेलिब्रेट कर रहा था। ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको मजाक समझ नहीं आया तो मजाक आप पर है। बड़े हो जाओ।’
यूजर्स ने फिर से किया ट्रोल
प्रकाश राज की सफाई के बाद भी यूजर्स संतुष्ट नहीं थे। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘अच्छा मजाक है। ट्रोल होने के बाद अब सबकुछ ट्विस्ट कर दिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपको सफाई देने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या किसी मुसीबत में हैं?’ एक अन्य ने कहा, ‘ठीक कहा सर।’