प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 पर कसा तंज, शेयर किया चाय डालते हुए व्यक्ति का कार्टून, भड़के लोग

साउथ अभिनेता प्रकाश राज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, जहां एक तरफ हर कोई चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, साउथ अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय चंद्रमा मिशन पर कटाक्ष कर रहे हैं।

ऐसे में ट्विटर यूजर भड़क गए। वे प्रकाश राज की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, भारत के वैज्ञानिक मिशन का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि उन्होंने ट्विटर पर ऐसा क्या लिख डाला? आइए जानते हैं।

ट्रोल हुए प्रकाश राज
प्रकाश राज ने ट्विटर पर बनियान और लुंगी पहने एक आदमी का कार्टून शेयर किया, जो चाय डालता नजर आ रहा है। इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर”। इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए’। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘देशद्रोही हो क्या? यहां का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो। चंद्रयान 3 सफल होगा। हर भारतीय इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्रकाश राज जैसे अर्बन नक्सलियों और देश विरोधियों की दुआ कबूल नहीं होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *